फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से बस में लगी आग, गाड़ी में सवार थीं 35 सवारियां

Sat, 14 Sep 2024 11:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुगमन की एक बस गुरुग्राम से मानेसर की तरफ जा रही थी। इस दौरान शाम लगभग सात बजे खेड़की दौला टॉल प्लाजा के पास पहुंचने पर बस का टायर फट गया। जिससे कि बस की सीएनजी की पाइप क्षतिग्रस्त होने से बस में आग लग गई। 
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमटी मानेसर से सवारियों से भरी हुई बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। शनिवार की शाम को हुई घटना में चालक की सूझबूझ से बस में सवार 35 लोगों को सा कुशल नीचे उतर गया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।

विज्ञापन

गुरुगमन की एक बस गुरुग्राम से मानेसर की तरफ जा रही थी। इस दौरान शाम लगभग सात बजे खेड़की दौला टॉल प्लाजा के पास पहुंचने पर बस का टायर फट गया। जिससे कि बस की सीएनजी की पाइप क्षतिग्रस्त होने से बस में आग लग गई। 
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 35 सवारियां मौजूद थी। बस स्टाफ सहित सभी सवारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया, सभी सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें