फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म कॉलोनी में 14 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
धर्म कॉलोनी में अवैध मकानों को गिराती हुई नगर निगम की जेसीबी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। आयुध डिपो क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर निगम के जोन-1 व 2 के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग के नेतृत्व में बुधवार को धर्म कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए जा रहे 14 भवनों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने बताया कि धर्म कॉलोनी, शीतला कॉलोनी में हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। आगामी दिनों में कई और भवनों पर निगम का बुलडोजर चलेगा।
धर्म कॉलोनी में नियमों को ताक पर रखकर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा था। इसको लेकर संबंधित लोगों से निगम ने जवाब तलब भी किया था, लेकिन निर्माण जारी रखने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करनी पड़ी। तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह, दिनेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें