फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 नए मरीजों में कोरोना, 19 लोगों ने हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 28 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 19 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए। वहीं बीते 24 घंटों के भीतर एक भी कोरोना से मौत का मामला सामने नहीं आया। जिले में अब तक 58419 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 57713 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 355 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अब जिले में 351 कोरोना सक्रिय मरीज बचे हैं। इनमें से 317 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 30 मरीज निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 4 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 2882 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें से 2747 जांच आरटीपीसीआर और135 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई।
आज 13 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के 13 केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। पुलिस थानों के 5 बूथ, 5 नगर निगम बूथ, 2 भोंडसी जेल बूथ व एक स्वास्थ्य विभाग के बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें