फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 124 पीएमश्री स्कूलों में सुंदरीकरण पर 1.24 करोड़ का बजट होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हरियाणा के सभी जिलों में शुरू किए गए 124 पीएमश्री स्कूलों की सौंदर्यकरण के लिए 1.24 करोड़ रुपये का बजट सरकार ने जारी किया है। स्कूल के सौंदर्यकरण पर प्रति स्कूल एक लाख की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें रंग-रोगन के साथ ही स्कूल परिसर व कक्ष को संवारने के कार्य कराने होंगे। गुरुग्राम जिले में चार पीएमश्री स्कूलों के लिए चार लाख रुपये की राशि जारी हुई है।
पीएमश्री स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक संसाधनों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले के गुरुग्राम खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चकरपुर, सोहना खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घामडोज अलीपुर, पटौदी खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शेरपुर और फर्रुखनगर खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कारोला को पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिला है। जिला परियोजना समन्वयक मुनिराम ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों में हिंदी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इन स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी तक सौंदर्यकरण कार्य पूरे कराकर 28 जनवरी तक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद को कार्य शुरू करने से पहले की स्थिति के फोटो व कार्य पूरा होने के बाद के फोटो और कार्य संबंधित रिपोर्ट भेजनी होगी।
विज्ञापन

सभी जिलों में स्कूलों को मिला बजट
अंबाला में छह स्कूलों को 6 लाख रुपये, भिवानी में सात स्कूलों को 7 लाख रुपये, चरखी दादरी में दो स्कूलों को 2 लाख रुपये, फरीदाबाद में तीन स्कूलों को 3 लाख रुपये, फतेहाबाद में सात स्कूलों को 7 लाख रुपये, गुरुग्राम में चार स्कूलों को 4 लाख रुपये रुपये का बजट जारी किया गया है। इसी प्रकार हिसार में नौ स्कूलों को 9 लाख रुपये, झज्जर में पांच स्कूलों को 5 लाख रुपये, जींद में सात स्कूलों को 7 लाख रुपये, कैथल में सात स्कूलों को 7 लाख रुपये, करनाल में नौ स्कूलों को 9 लाख रुपये, कुरुक्षेत्र में छह स्कूलों को 6 लाख रुपये, महेंद्रगढ़ में पांच स्कूलों को 5 लाख रुपये, नूंह में छह स्कूलों को 6 लाख रुपये, पलवल में छह स्कूलों को 6 लाख रुपये जारी हुए हैं। पंचकूला में तीन स्कूलों को 3 लाख रुपये, पानीपत में छह स्कूलों को 6 लाख रुपये, रेवाड़ी में पांच स्कूलाें को 5 लाख रुपये, रोहतक में चार स्कूलों को 4 लाख रुपये, सिरसा में सात स्कूलों को 7 लाख रुपये, सोनीपत में तीन स्कूलों को 3 लाख रुपये और यमुनानगर में सात स्कूलों को 7 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन

पीएमश्री स्कूलों में सुंदरीकरण के लिए सरकार ने हरियाणा के 124 स्कूलों के लिए 1.24 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। गुरुग्राम के चार स्कूलों में चार लाख रुपये सौंदर्यकरण कार्य में खर्च किए जाएंगे। 25 जनवरी तक यह कार्य पूरे कराने के लिए स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। - सत्यनारायण यादव, सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा गुरुग्राम।

17जेएनडी13 : साड़ियों की दुकानें पर लगी रंग-बिरंगी साड़ी व खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें