फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से जीजा और साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर-आठ में बंद पड़ी एक कंपनी की बिल्डिंग में मरम्मत का काम करने के दौरान दो मजदूरों जीजा और साले की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य मजदूर करंट से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर-आठ के प्लॉट नंबर-14 में बंद पड़ी कंपनी की बिल्डिंग की मरम्मत का काम चल रहा था। मजदूरों ने पुट्टी लगाने के लिए लोहे के फ्रेम लगाए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे फ्रेम पास से गुजर रही बिजली की 11 हजार वॉल्ट की लाइन से टच हो गया जिसके कारण तीनों मजदूर चपेट में आ गए।
इनमें से दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे मजदूर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की पहचान पान सिंह (32) निवासी हरदोई गुर्जर, जालौन (उत्तर प्रदेश) और भारत (36) निवासी तगारेपुर, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई जबकि झुलसा मजदूर भरत (30) नालंदा (बिहार) का निवासी है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं, एसएचओ आईएमटी मानेसर नरेश कुमार ने बताया कि मामले में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों के परिवार में कोहराम
मृतक पान सिंह की मौसी के बेटे महेंद्र कुमार ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद से मां उसके साथ ही रह रही हैं। पान सिंह पहले दिन ही काम पर आया था। वहीं, भारत कुमार के दो भाई और दो बहन हैं। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके भी दो छोटे बच्चे हैं। पान सिंह भारत का जीजा था। मौत के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें