नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर ही नहीं बल्कि पुराना नगर निगम कार्यालय के हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। नगर निगम कार्यालय में नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी फैली रहती है। कार्यालय परिसर में एक-दो सफाईकर्मी ही सफाई करने आते हैं, जोकि अच्छे ढंग से सफाई नहीं करते।
शौचालय की हालत इतनी खराब व दयनीय है कि नगर निगम कार्यालय में प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या टैक्स जमा कराने के लिए आने वाले लोग शौचालय में जाते हैं तो वहां की हालत देखकर वापस लौट जाते हैं। शौचालय की दयनीय हालत पर लोग नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों को कोसते हुए दिखाई देते हैं।
नगर निगम गुरुग्राम के जोन-2 से एसडीओ प्रेम सिंह का कहना है कि शौचालय के टूटे हुए दरवाजों को दोबारा बनवाया जाएगा। दरवाजे बनाने वाला माप लेकर गया है। एक सप्ताह में ही दरवाजे लगवाने का प्रयास है। शौचालय की सफाई के लिए लिए सफाईकर्मियों को कहा जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों और स्टाफ को परेशानी ना हो।