गुरुग्राम। साले से मिलने जा रहे युवक की बाइक में गांव बेरका के बीते बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे पहले नूंह और बाद में दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रहमुद्दीन के रूप में हुई है। ससुर की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश निवासी अब्दुल अजीज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका दामाद अपने पिता से मिलने दौला जा रहा था। जब दामाद गांव बेरका के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दामाद रहमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। गाड़ी चालक उसे सरकारी अस्पताल में ले गया। वहां घायल की हालत खराब होने के कारण गाड़ी चालक उसे अस्पताल छोड़कर चला गया। डॉक्टर ने घायल को एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।