फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग आकर पति ने चार साल के बेटे की जहर देकर की हत्या, आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। एक युवक ने पत्नी से तंग आकर चार साल के बेटे की जहर देकर हत्या करने के बाद खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने बहन के बयान पर भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

फर्रुखनगर के गांव जुडोला में राजेश मित्तल उर्फ भोलू (33) अपने परिवार के साथ रहता है। वह पेंट व पुट्टी का काम करता है। उसका विवाद लगभग 15 साल पहले बिहार की रहने वाली पायल के साथ हुआ था। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मोहित (10) व छोटा बेटा भरत (चार) साल का था। बुधवार की रात को राजेश ने अपने बड़े बेटे मोहित को दुकान पर भेजकर छोटे बेटे भरत को जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई और राजेश बेहोश हो गया। दुकान से वापस आने के बाद मोहित ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखकर आसपास के लोगों को आवाज लगाई। दोनों को एजीटी के अस्पताल पहुंचा गया। जहां पर डाक्टरों ने भरत को मृत घोषित कर दिया और राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बहन मिथलेश के बयान पर भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
पायल की बेवफाई से परेशान था राजेश
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि पायल कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई थी। जिस पर पुलिस ने 346 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पायल ने वापस आकर उससे माफी मांगी और कहने लगी कि वह अपनी बहन के पास गई थी। पुलिस से हुई बातचीत के बाद दोनों साथ रहने लगे। दस दिन पहले पायल फिर मोनू गांव धतूरी जिला बुलंदशहर के साथ चली गई। जिसके बाद से राजेश परेशान था। जिस कारण से उसने वारदात को अंजाम दिया। बहन ने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले राजेेेश ने फोन करके अपनी पत्नी से तंग रहने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें