फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फरीदाबाद में कोचिंग पढ़ रही छात्रा से सोशल मीडिया दोस्ती करने वाले आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया है। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो भी लिया। इस आधार पर युवती को ब्लैकमेल करने लगा और 1 लाख रुपये ठग लिए। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत देने वाली युवती का कहना है कि वह जनवरी महीने से कोचिंग पढ़ने के लिए फरीदाबाद जा रही थी। इसी दौरान सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात चरखी दादरी जिले के पंकज से हुई।
विज्ञापन

दोनों में दोस्ती हो गई और कुछ दिन तक बातचीत की। जिस पर दोस्त ने दबाव देकर युवती को गुरुग्राम में मिलने के लिए कार्यक्रम बनाया। कुछ दिन पहले आरोपी युवती को होटल में ले गया और वहां फास्ट फूड में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। फिर आरोपी ने उसे शराब पिलाई और नशा होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि होश आया तो अपनी हालत देख सब समझ गई। विरोध जताया तो आरोपी ने कहा कि उसने आपत्तिजनक हालत में फोटो व वीडियो बना लिए हैं। फिर इन फोटो व वीडियो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने लगा। अब तक उससे करीब 1 लाख रुपये ले चुका है। युवती के विरोध करने पर वीडियो व फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी का दबाव बढ़ने लगा तो परेशान होकर युवती ने शिकायत पुलिस को दी। जिस पर महिला थाना वेस्ट में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें