फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हीटर से बेड में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में दरवाजा नहीं खोल सका , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



सोहना। भोंडसी थाना एरिया में सर्दी से निजात पाने के लिए ऑन किए हीटर से बेड में आग लग गई। हादसे में दम घुटने से युवक की मौत हो गई। युवक पर शराब का नशा इस कदर हावी था कि वह दरवाजा ही नहीं खोल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर का 36 वर्षीय नवीन कुमार मारुति कुंज के निर्मल एंक्लेव में रहता था। वह पिछले चार-पांच साल से एक होटल में कुक का काम करता था। वह बीती रात काम से आया और अपने कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में शराब पी और सर्दी से बचने के लिए हीटर जलाकर कर सो गया। इस बीच बेड में आग लग गई, लेकिन वह शराब के नशे में दरवाजा नहीं खोल सका। उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कमरे से शराब का गिलास और बोतल बरामद की गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक ने शराब पी रखी थी, इसलिए आग लगने और धुआं उठने के दौरान वह भाग नहीं सका। इसमें उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें