गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में रुपये देने के बहाने घर बुलाकर युवक को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये देने के बजाए उनसे 5 हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार निशांत यादव ने बताया कि वह अरुण उर्फ अन्नु के बुलाने पर अपने रुपये लेने गया था। जहां वह पहले से चार लोगों के साथ बैठा था। उनके पहुंचते ही उन्होंने उसे कमरे में बंद कर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उससे 5 हजार रुपये भी छीन लिए। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, थाना बिलासपुर निवासी दीपक यादव से दो बाइक पर सवार चार युवकों ने मारपीट की। शोर मचाने पर पीड़ितों के परिजन मौके पर पहुंचे। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।