फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के निष्कासित नेता कुलभूषण को ऑटो यूनियन ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज को ऑल गुड़गांव ऑटो यूनियन ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन

शहर के महावीर पार्क चौक पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने कुलभूषण भारद्वाज को सम्मानित कर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। पिछले दिनों कुलभूषण ने ऑटो रिक्शा चालकों का समर्थन करते हुए सरकार की ई-रिक्शा प्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। ऑटो रिक्शा चालकों के साथ प्रदर्शन में उन्होंने बाकायदा शिरकत कर उनके पक्ष में आवाज बुलंद की थी तथा उन्हें हर हाल में न्याय देने की पुरजोर मांग रखी थी। इसके बाद शासन व प्रशासन ने बैकफुट पर आते हुए शहर के ऑटो रिक्शा चालकों की मांग को मान लिया था। संकट की घड़ी में भारद्वाज से मिले समर्थन के कारण ही ऑटो रिक्शा चालकों को उनका हक मिल पाया था। इसी का आभार व्यक्त करने के लिए रविवार को गुरुग्राम की समस्त ऑटो यूनियनों ने एक सादा कार्यक्रम में कुलभूषण का सम्मान किया।
इस मौके पर कुलभूषण भारद्वाज ने ऑटो यूनियनों के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा सच के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर सतवीर प्रधान ऑल गुरुग्राम टेंपो यूनियन, श्याम प्रधान रेलवे रोड, दौलताबाद, सुरेश सैनी प्रधान गुड़गांव गांव, कृष्ण प्रधान एमजी रोड सुखराली, बलजीत, गौतम प्रधान एमजी रोड सिकंदरपुर, मदन प्रधान घटा 55-56 रोड, डालचंद प्रधान रामगढ़, धर्म प्रधान नाथूपुर रोड, मुकेश प्रधान खांडसा रोड, संजीत प्रधान मानेसर रोड, सतीश प्रधान वजीराबाद रोड, फूल सिंह प्रधान बादशाहपुर रोड, अशोक प्रधान रामपुरा रोड, राज प्रधान पुराना दिल्ली रोड, सुनील प्रधान नाथूपुर, रविंद्र प्रधान एमजी रोड सुखराली, महावीर प्रधान झाड़सा गांव सहित शहर की सभी ऑटो यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें