फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर नौ ए थाना क्षेत्र के बसई रोड फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में महिला, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। सभी सोनीपत के मुरथल से शीतला माता के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बसई फ्लाईओवर पर ऑटो चालक समेत 11 लोग निवासी सोनीपत मुरथल शीतला माता मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की भिड़ंत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है। ऑटो चालक समेत 3 पुरुष, दो महिलाएं और छह बच्चे सवार थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के पहचान संजीत (35) के रूप में हुई है। अन्य की हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ऑटो पलटते ही मच गई चीख पुकार
पुलिस के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ऑटो को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला। भाग रहे ट्रक चालक को दबोच कर पुलिस को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें