फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुरानी रंजिश के कारण भीड़ ने महिलाओं पर किया हमला, 20 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले के टीकरी ब्राह्मण गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भीड़ ने महिलाओं पर हमला कर मारपीट करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित परिवार की महिलाओं को न केवल पीटा गया बल्कि उनके गहने भी छीन लिए गए। पीड़िता साजमा की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 10 नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित साजमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वह अपने घर पर थीं। उसी दौरान गांव के इरशाद, आरिफ, अफरीदी, मुस्तकीम, जाहुल, अलताफ, वसीम, सल्लम, इब्राहिम और इजराईल समेत 20 लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। उस वक्त घर पर केवल महिलाएं और लड़कियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने साजमा और उनकी बेटियों सन्ना, सानिया, तब्बों, आशमा और तायरा के साथ बेरहमी से मारपीट की। शिकायत में आरोप है कि जाहुल ने साजमा के गले से सोने की हसली और तायरा के सोने के कुंडल छीन लिए। इसके बाद हमलावर साजमा की देवरानी आश्मा के घर पहुंचे और कुल्हाड़ी से दरवाजा काटकर अंदर घुसकर उनके साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें