फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 140 एकड़ की सनसिटी टाउनशिप में बंदरों व कुत्तों से डर का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था की बदहाली, टूटी सड़कें और रात को युवाओं द्वारा रेसिंग से भी लोग परेशान
विज्ञापन

टाउनशिप में जरूरी सुविधाओं को भी तरस रहे 1500 परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-54 में 140 एकड़ में फैली सनसिटी टाउनशिप इन दिनों अव्यवस्थाओं का केंद्र बन चुकी है। यहां रहने वाले करीब 1500 परिवारों का जीना दूभर हो गया है। बंदरों और लावारिस कुत्तों के कारण टाउनशिप में रहने वाले निवासियों में डर का माहौल है। साथ ही सफाई व्यवस्था की बदहाली और घटिया सड़क निर्माण को लेकर भी निवासियों में भारी आक्रोश है।
संवाद कार्यक्रम में लोगों ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दे दी है, लेकिन समस्यााएं जस की तस है। टाउनशिप में बंदरों का हुड़दंग इस कदर बढ़ गया है कि वे पानी की पाइपलाइन तोड़ देते हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। बंदरों के डर से बच्चों का पार्क में खेलना और बड़ों का टहलना मुश्किल हो गया है। आए दिन पाइपलाइन टूटने से पानी का संकट खड़ा हो जाता है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गाों पर हमला कर देते हैं। रात को कई युवा रेसिंग भी करते हैं जिससे आम लोगों और विशेष रूप से बच्चों को खतरा रहता है।
विज्ञापन

रेबीज फैलने की रहती है आशंका
लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या ने दहशत का माहौल बना दिया है। प्रबंधन इनका सही से टीकाकरण नहीं करवा रहा है जिससे रेबीज फैलने का खतरा बना रहता है। - राजेश मलिक, निवासी

नगर निगम के ठेकेदार लावारिस कुत्तों के वैक्सीनेशन और नसबंदी के लिए आते हैं लेकिन कई मामलों में काम केवल खानापूर्ति बनकर रह जाता है। - कुसुम शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। नियम के मुताबिक ठेकेदार को सड़क निर्माण के लिए आरडब्ल्यूए से सैटिस्फैक्शन लेटर लेना होता है जो कि उन्होंने नहीं लिया। - अभिमन्यू, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष

टाउनशिप के भीतर करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं लेकिन इनकी सफाई के लिए सिर्फ 8 से 10 सफाईकर्मी ही तैनात हैं। कम से कम 25-30 सफाईकर्मियों की जरूरत है। - सलिल सूद, निवासी
विज्ञापन


दिन की दिक्कतों के अलावा रात का सन्नाटा भी यहां के लोगों के लिए आफत बन जाता है। रात 11 बजे के बाद टाउनशिप की सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ियां और स्पोर्ट्स मोटरसाइकल दौड़ती हैं। - शुभा सभरवाल, निवासी
यहां कुत्तों से सावधान रहना पड़ता है कहीं वो एकदम से काट ना ले। कुछ समय पहले कुत्तें ने युवक को काट भी लिया था। - सुशील गुप्ता, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें