बादशाहपुर। सेक्टर-52 में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। केवल 10 से 15 मिनट की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। कृपाल भट्टी ने बताया कि बारिश के बाद सड़कें तालाब जैसी दिखाई देती हैं। कई बार लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है। तेज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और नालों की व्यवस्था होने के बावजूद जल निकासी समय पर नहीं हो पा रही है। पानी जमा रहने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। निवासी मुरली कुमार ने कहा कि स्कूल, दफ्तर और बाजार जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। संवाद