फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसटीपी कार्यालय पर आशियारा प्रोजेक्ट के खरीदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बातचीत के बाद एसटीपी ने बिल्डर पक्ष को निर्माण योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-37 सी स्थित अफोर्डेबल आवास योजना आशियारा के खरीदारों को निर्धारित समय में भी अपने फ्लैट नहीं मिलने और प्रोजेक्ट में बड़े काम लंबित रहने के चलते आवंटियों ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय में प्रदर्शन किया। खरीदारों ने एसटीपी के साथ बैठक कर अपनी बात भी रखी। इस दौरान बिल्डर की ओर से भी दो प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसटीपी ने बिल्डर को निर्माण योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

प्रोजेक्ट के खरीदार गौतम मैती ने बताया कि मेसर्स रेणुका ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स इम्पीरिया स्ट्रक्चर लिमिटेड की अच्छी साख देखकर वर्ष 2018 में परियोजना में फ्लैट बुक किया है। बुकिंग के बाद, हर बार साइट पर जाने पर निर्माण कार्य को देखते हुए, कई गैर-गुणवत्ता वाले काम और काम पाए गए। हमने बिल्डर प्रतिनिधि और एसटीपी कार्यालय के साथ कई बैठकें कीं। इस प्रोजेक्ट को चार वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी अहम काम अभी भी लंबित हैं। प्रोजेक्ट में बिजली सब स्टेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, भूमिगत जलाशय, पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन, फ्लैटों में वायरिंग का काम, टाइल और पत्थर फिक्सिंग (दीवार और फर्श) का काम,
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण, सामान्य सुविधाएं, लिफ्ट फिक्सिंग, पानी के लिए पंपिंग स्टेशन, पेंटिंग, अग्निशमन आदि का काम नहीं हुआ है।
खरीदारों ने बताया कि जनवरी 2023 में फ्लैट दे दिए जाने थे लेकिन अभी दिसंबर 2023 तक भी फ्लैट मिल जाएंगे, इसकी संभावना नहीं है। यह भी कहा गया कि प्रोजेक्ट के एस्क्रो खाते की नवीनतम बैलेंस शीट के अनुसार केवल 5 लाख रुपये उपलब्ध हैं, बाकी राशि कॉलोनाइजर ने निकाल ली है। एसटीपी ने बिल्डर से निर्माण योजना प्रस्तुत करने को कहा है। यह योजना खरीदारों के साथ भी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें