गुरुग्राम। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पशुपालक 15 सितंबर तक उपरोक्त पोर्टल पर आवेदन भेज सकते हैं। 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
डीसी अजय कुमार ने बताया किमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के प्रभावी विकास के लिए अथक प्रयास कर रहा है ताकि किसानों को स्थायी आजीविका प्रदान की जा सके। भारत की स्वदेशी गोजातीय नस्लें बहुत अच्छी हैं और उनमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आनुवंशिक क्षमता मौजूद है। स्वदेशी गोजातीय नस्लों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण और विकास करने के उद्देश्य से देश में पहली बार दिसंबर 2014 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) की शुरुआत की गई थी। ब्यूरो