विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल शिव नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम की मेयर राज रानी मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 28 के पार्षद धर्मबीर सिंह, सीडी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. यशपाल यादव, भाजपा नेता तिलक राज मल्होत्रा एवं हेतराम यादव तथा फोर्टिस हॉस्पिटल की ओर से डॉ. नेहा रस्तोगी उपस्थित रहे। मेयर ने नागरिकों से पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और घरों में गीले-सूखे कचरे के लिए दो अलग डस्टबिन रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों और निगम के प्रयासों से ही गुरुग्राम को एक स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिनमें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। मेयर ने 10 स्कूलों, 2 आरडब्ल्यूए, 20 सामाजिक संगठनों, 7 सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं 2 अस्पतालों को स्वच्छता और पर्यावरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।