फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर परिषद 1 करोड़ की लागत से खरीदेगी दो अत्याधुनिक एंटी-स्मॉग गन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर परिषद ने दो अत्याधुनिक एंटी स्मॉग गन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद दो एंटी स्मॉग गन 1 करोड़ की लागत से खरीदेगी। परिषद का यह कदम शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है।

नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि सर्दियों में स्मॉग और धूल के कारण हवां की गुणवत्ता में काफी गिरावट आ जाती है। ऐसे में एंटी स्मॉग गन तकनीक के माध्यम से हवा में मौजूद धूल और सूक्ष्म कणों को पानी की अति सूक्ष्म बौछारों से नीचे बैठाया जाएगा। जिससे वातावरण अधिक स्वच्छ और दृश्यता बेहतर होगी। ये मशीनें मुख्य रूप से शहर के व्यस्त मार्गों, औद्योगिक क्षेत्रों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजारों में चलाई जाएंगी। नगर परिषद करीब 1 करोड़ की लागत से दो एंटी-स्मॉग गन खरीदेगी। इसके अलावा 4.37 लाख की लागत से 5000 लीटर क्षमता वाले दो टैंकर भी खरीदे जाएंगे, जिनसे मशीनों के संचालन में आसानी होगी। खरीद प्रक्रिया पारदर्शी निविदा प्रणाली के तहत की जाएगी और मशीनों का ट्रायल रन करने के बाद इन्हें नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना हमारा संकल्प है। स्वच्छ भारत मिशन और हरियाणा सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियानों के अनुरूप, नगर परिषद वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें