फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 9 आरोपी पहुंचे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली से मासूम बच्चा खरीदने व बेचने के मामले में पुलिस को गिरोह की मास्टर माइंड की तलाश है। इसके साथ ही अलवर के मुख्य आरोपी के दबोचने के बाद अन्य खुलासा होगा। डीएलएफ फेज तीन की पुलिस ने मंगलवार के सभी नौ आरोपियों को अदालत में पेश किया जिनको अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले कैब चालक की मदद से डीएलएफ फेज तीन थाना पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें सुरेन्द्र कौर, नेहा, हरजिन्दर सहित दिल्ली दो अन्य महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने इनके पास से 25-25 दिन की दो बच्चियों भी बरामद की हैं जिनको फरीदाबाद के सीडब्ल्यूसी में रखा गया है। जांच के दौरान पुलिस ने उसके दूसरे दिन तीन महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। साथ ही चार माह के बच्चे को छुड़ाया। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद ही जांच की अगली कड़ी जुड़ेगी
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि राधा नाम की महिला ही बच्चा खरीद कर वह आगे बेचती थी। गिरफ्तार आरोपियों से पता चला है कि उनका काम ट्रैवलिंग का था। अलवर के जिस आरोपी के पास तीन लाख रुपये में डील हुई थी, वह भी फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही जांच की अगली कड़ी जुड़ेगी।
विज्ञापन

अपराध शाखा की टीम के साथ डीएलएफ फेेस थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है। जल्द ही राधा व अलवर के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

-मकसूद अहमद, डीसीपी ईस्ट , गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें