फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की चोरी में गिरफ्तार अजीत की रिमांड हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करोड़ों की चोरी के मामले में गिरफ्तार विकास लगरपुरिया के साथी अजीत की पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। एसटीएफ ने उससे डेढ़ लाख रुपये की रिकवरी की है। उसने एसटीएफ को बताया कि फरारी के दौरान गैंगस्टर विकास लगरपुरिया उसकी मदद करता रहता है, इसलिए उसे नहीं पता कि कितने की चोरी हुई थी। काम के बाद उसे दो लाख रुपये मिले थे। उसमें से अधिकतर पैसा खर्च कर दिया था।
विज्ञापन

एसटीएफ ने रिमांड के दौरान उसके साथी गैंगस्टर विकास लगरपुरिया से उसके संबंधों को भी खंगाला है। जिसमें पता चला है कि हरियाणा के कुछ लोग हैं, जो उसके संपर्क में हैं। उसके पास तो संदेश आया था। वारदात में वह साथ देने में रहा है। कौन क्या ले गया, उसे नहीं पता। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद एसटीएफ ने उसे अदालत में पेश किया । जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
बता दें कि अजीत भिवानी का रहने वाला है। उस पर एक दर्जन से अधिक लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं। करोड़ों की चोरी में उसका नाम आया था। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसे पांच दिन पहले रोहतक के बाईपास से गिरफ्तार किया था। उसे चोरी के मास्टर माइंड विकास लगरपुरिया का पुराना साथी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें