फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर बाद दिन में खिली अच्छी धूप, प्रदूषण भी कम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करीब सप्ताह भर बाद बृहस्पतिवार को दिन में अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सुबह से ही अच्छी धूप खिलने से पार्कों में भी आने वालों की संख्या बढ़ गई और लोगों ने घंटों बैठकर धूप का आनंद लिया। वहीं, तेज धूप होने की वजह से प्रदूषण में भी कमी आई और समग्र एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 228 दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह घने कोहरे की आशंका जताई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी कम होता जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8 बजे ही अच्छी धूप निकल आई थी और दिन चढ़ने के साथ ही यह और तेज होती गई। मौसम की स्थिति देखें तो पिछले करीब पखवाड़े भर से कभी बारिश तो कभी कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दिन में अच्छी धूप रहेगी, जबकि तापमान भी एक जैसा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें