फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केन्द्रीय विद्यालयों में दाखिले शुरु, 8 अप्रैल को पहली सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के तहत जिले के केन्द्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। बालवाटिका 3 से कक्षा 1 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है, जिसकी अंतिम तिथि 2 अप्रैल है। चयनित बच्चों की पहली सूची 8 अप्रैल को जारी होगी। सीटों से अधिक आवेदन पर लॉटरी सिस्टम से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रथम कक्षा में दाखिले की उम्र 31 मार्च तक 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन में जन्म प्रमाण प्रत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी से जुड़े दस्तावेज देना जरूरी है। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए सेवा प्रमाण पत्र भी मांगा गया है। दाखिले में आरटीई, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा 2 से 11वीं तक के छात्रों को ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत केवल खाली सीटों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें