नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त तक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जेएनवी समिति अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
डॉ. वशिष्ठ ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित पूर्णतः आवासीय विद्यालय है। जिसमें छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, भोजन, वर्दी और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध करवाई जाती हैं। विद्यालय में अलग-अलग छात्रावासों की भी सुविधा है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए वे ही विद्यार्थी पात्र होंगे जिनका जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो (दोनों तिथियां शामिल)। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।