फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 22 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से मामले को टालती रही पुलिस, थाने में दिया धरना तो शुरू की कार्रवाई।
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका । शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 जुलाई को घर से बाजार सामान लेने गई एक 22 वर्षीय मोनिका पुत्री कृष्ण कुमार निवासी वार्ड नंबर 15 अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला तो दर्ज कर लिया। मोनिका के पिता कृष्ण कुमार ने कहा कि उनकी बेटी 31 जुलाई को लगभग 10 बजे मार्केट में किसी कार्य के लिए गई थी, जहां से वह लापता हो गई है। आरोप है कि पुलिस ने शुरू से ही लापरवाही बरती है। केवल मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल निकालने तक ही जांच सीमित रही है, जबकि चार दिन बीत चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने स्वयं संज्ञान लेते हुए सीएस स्टाफ की एक विशेष टीम को जांच में शामिल किया है। वहीं प्रजापत समाज के लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। समाज के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को शहर में पंचायत की और सिटी थाना परिसर के बाहर दिनभर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें