फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 13 अवैध ढाबों को प्रशासन ने किया ध्वस्त

विज्ञापन
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से अवैध ढाबे को जमीन दोज करते हुए
विज्ञापन
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एसडीएम ने नेतृत्व में हुई सातवीं बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से संचालित होटल और ढाबों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सातवीं बार बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अवैध ढाबों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई घाटा शमशाबाद टोल नाके के पास एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम, पुलिस बल और संबंधित विभागों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए।
विज्ञापन


एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे अवैध ढाबों और होटलों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था। कई वाहन चालक अचानक रुकते या गलत दिशा में वाहन मोड़ते थे, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कई डंपरों के चालान भी किए गए। जांच में पाया गया कि वाहनों की नंबर प्लेटों को रबर, कपड़े और ग्रीस से ढका हुआ था ताकि पहचान छिपाई जा सके और ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया से बचा जा सके। वहीं, मौके पर ही अधिकारियों ने नंबर प्लेट साफ करवाई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऑनलाइन जुर्माना करने के साथ-साथ वाहन को इंपाउंड करने का भी कार्य किया गया ।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें