फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली क्षेत्र में आग की घटनाओं पर दो कंपनियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम 30 जून को क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर तावडू के खोरी कला गांव में अरावली वन क्षेत्र में बार-बार कूड़े-कबाड़ में आग लगने की घटनाओं पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंचायत विभाग सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भिवाड़ी की दो कंपनियों और कुछ स्थानीय लोगों को कूड़ा फेंकने और आग लगाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। प्रशासन इनके खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

बैठक में बताया गया कि भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा-कबाड़ खोरी कला के जंगल में फेंका जा रहा है, जिससे आग की घटनाएं हो रही हैं। तावडू एसडीएम जितेंद्र कुमार 30 जून को क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और पंचायत की जिम्मेदारी तय करेंगे। इसके बाद वन विभाग पौधरोपण और क्षेत्र की निगरानी बढ़ाएगा। मंगलवार देर रात को हुई भीषण आग में सैकड़ों पेड़-पौधे जल गए, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें वन विभाग ने एफआईआर दर्ज की थी और पंचायत को नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, पंचायत की लापरवाही के चलते स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता लगातार कूड़ा डंपिंग और आगजनी से होने वाले प्रदूषण और वन्यजीवों को नुकसान की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई थी जांच
प्रशासन ने पहले भी जांच कमेटी गठित की थी, जिसने भिवाड़ी से कूड़ा लाने वाले वाहनों की पहचान की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई का अभाव रहा। प्रशासन ने वन विभाग को सख्त निगरानी और पंचायत को ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है, जो आगजनी की घटनाओं की जवाबदेही लेगा। इस मामले में तावडू एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग मैं बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि वह निजी कर्म से बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन सोमवार को वह खोरी कलां में मौके का निरीक्षण करने जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें