फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए तेज हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम रोज कई क्षेत्रों में चला रही अभियान
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की सीमा में अतिक्रमण को लेकर निगमायुक्त सख्त हैं। उन्होंने चारों जोन के अधिकारियाें के साथ बैठक कर उन्हें अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। इसी क्रम में शहर की सडक़ों, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं।


मंगलवार को निगम की टीम ने चौधरी बख्तावर सिंह रोड, सेक्टर-56, सेक्टर-53, रेजांगला रोड, अंसल यूनिवर्सिटी रोड, सेक्टर-52, सेक्टर-57 और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सडक़ किनारे लगीं रेहडिय़ों, पटरियों, खोखों, ढाबों, टपरी व शेड नुमा संरचनाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से जहां सडक़ यातायात प्रभावित होता है, वहीं नागरिकों को असुविधा भी होती है इसलिए निगम लगातार इस दिशा में अभियान चला रहा है। हमारी अपील है कि लोग स्वयं आगे आकर सार्वजनिक स्थानों को कब्जा मुक्त करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें