फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मैं बैरी सुग्रीव पियारा अवगुण कवन नाथ मोहि मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामचरित मानस की चौपाइयों के गायन में बाली वध की प्रासंगिकता समझाई गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन जारी है। दशहरा आने से पहले ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाने का काम चल रहा है। मंगलवार को रामलीलाओं के मंच पर अलग-अलग जगहों पर कहीं बाली वध की लीला हुई तो कहीं सीता हरण का मंचन किया गया।
श्री सिद्देश्वर रामलीला में रामचरित मानस की चौपाइयों के गायन में बाली वध की प्रासंगिकता समझाई गई। राम के बाण से घायल होकर मरणासन्न बाली राम से पूछता है- धर्म हेतु अवतरेहु गोसाईं। मारेहु मोहि ब्याध की नाईं। मैं बैरी सुग्रीव पियारा अवगुण कवन नाथ मोहि मारा। भगवान आपने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया है। मुझे जानवरों की तरह क्यों मारा। मेरे किस दोष के कारण सुग्रीव आपका प्यारा है और मैं दुश्मन हो गया। बाली ने मरने से पहले अपने पुत्र अंगद को श्री राम की शरण में दे दिया।
विज्ञापन

जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की रामलीला में बाली वध से लेकर लंका दहन तक की लीला दिखाई गई। अशोक वाटिका में सीता के राम हनुमान के संवाद पर तालियां बजीं। इस रामलीला में हनुमान की भूमिका मनोज तंवर निभा रहे हैं। मनोज तंवर के बड़े पुत्र समीर तंवर राम की भूमिका में हैं और छोटे पुत्र लक्ष्य तंवर को बाली वध की लीला में बाल अंगद के रूप में दर्शकों ने देखा। सीता की भूमिका कुणाल ने निभाई।
गुड़गांव गांव के गुरु द्रोणाचार्य क्लब की रामलीला में शूर्पनखा द्वारा रावण को भड़काए जाने से लेकर सीता हरण और सुग्रीव मित्रता तक की लीला का मंचन किया गया।
ओल्ड जेल कांप्लेक्स में चल रही बाबा श्री सिद्धेश्वर रामलीला में पहले दृश्य में दिखाया गया कि हनुमान जी को विभीषण अशोक वाटिका का रास्ता बताते हैं। हनुमान और सीता का संवाद, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने और अक्षय कुमार के वध का दृश्य दिखाया गया। अत्यधिक क्रोध में भरे रावण ने मेघनाद को हनुमान को पकड़कर उसके सामने प्रस्तुत करने के लिए भेजा। हनुमान चूड़ामणि लेकर लौटे। जतिन गोगर से विभीषण की भूमिका निभाई, धीरज शर्मा रावण की भूमिका में रहे। इस रामलीला में रावण की भूमिका आयुष शर्मा, प्रतीक अग्रवाल और धीरज शर्मा निभा रहे हैं। दशहरे पर राम रावण युद्ध के समय रावण की भूमिका में प्रतीक अग्रवाल रहेंगे।
बख्तावर भवन में चल रही पुरानी झाड़सा की रामलीला कमेटी की रामलीला में शूर्पनखा प्रसंग, रावण का दरबार दिखाया गया। यहां खरदूषण की भूमिका प्रशांत सिंह ठाकरान और अमन ठाकरान निभा रहे हैं। रामलीला के निदेशक सत्यनारायण अत्रि हैं।
विज्ञापन


न्यू काॅलोनी स्थित गीता भवन की रामलीला में श्रीसनातन धर्म सभा के प्रधान और रामलीला के निर्देशक सुरेंद्र खुल्लर ने अपनी 78वीं रामलीला से जुड़े कई रोचक तथ्य साझा किए। यहां राम सुग्रीव मित्रता से लेकर रावण हनुमान संवाद तक का मंचन किया गया। इस रामलीला में हनुमान की भूमिका मोहित महता, रावण की भूमिका अश्विनी कुमार, विभीषण की भूमिका बलजीत और मेघनाद की भूमिका शक्ति चावला ने निभाई। सीता की भूमिका यहां सुहानी और त्रिजटा की भूमिका सुहाना निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें