फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डकैती मामले में आरोपी विजय और पत्नी से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में डकैती का मामला
विज्ञापन



चार आरोपियों को 15 अक्तूबर को प्रोडक्शन वारंट पर लाइएगी गुरुग्राम पुलिस


प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में पड़ी डकैती के मामले में गुरुग्राम पुलिस आरोपी विजय सहित चार आरोपियों को फिर से प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी। आरोपी विजय को 19 सितंबर को प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस 15 अक्तूबर को आरोपी विजय के अलावा उसकी पत्नी मनीष, अमित व मोहित को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में 16 अगस्त की शाम पड़ी डकैती के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी विजय को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। विजय से डकैती मामले में कई अहम जानकारियां मिली थीं। छह दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उसे वापस भिवानी जेल भेज दिया था। अब दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा नहीं हो पाया था। वहीं, डकैती में लूटे गए सोने व नकदी के बारे में पता नहीं चल पाया है। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस आरोपी विजय को दोबारा प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आएगी।
विज्ञापन



चरखी दादरी में भी हुई थी चोरी
चरखी दादरी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में दो मई की रात को हुई चोरी में विजय का नाम सामने आया था। उस शाखा से 6 किलो 600 ग्राम सोना और करीब 14 लाख रुपये नकदी चोरी हुई थी। इस मामले में चरखी दादरी ने कई आरोपी गिरफ्तार किए थे। वहीं, मुख्य आरोपी विजय ने कुछ दिन पहले समर्पण किया था। चरखी दादरी में हुई चोरी के मामले में विजय की पत्नी से भी पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी विजय व उसकी पत्नी सहित चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से डकैती मामले में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सोने व नकदी के बारे में भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें