आरोपी से तीन मोबाइल बरामद, अब तक पांच आरोपी गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने पंजाबी धर्मशाला के पास मोबाइल की दुकान में चोरी करने के मामले में संलिप्त आरोपी को नूंह के मेवली गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
दुकान से चोरी मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के मेवली गांव निवासी निजामु उर्फ निजामुद्दीन (34) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल, मोबाइल के पार्ट्स सहित अन्य सामान चोरी किया था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उस पर चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले नूंह में पहले भी दर्ज हैं। दुकान में चोरी मामले में 21 अक्तूबर 2025 को सोहना सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वर्जन
दुकान में चोरी मामले में चार आरोपियों वकील, नजीरुद्दीन, आबिद व साबिर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी निजामु उर्फ निजामुद्दीन को अदालत में पेश किया जाएगा।
-संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता