फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: जीजा की हत्या करने और शव को जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर किया था कत्ल

Mon, 22 Jul 2024 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

आरोपी ने बताया कि 18 जुलाई की रात सैक्टर-15 स्थित मकान में जीजा गोरेलाल के साथ शराब पी और जब गोरेलाल को ज्यादा नशा हो गया तो उसने गोरेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में 19 जुलाई को जीजा की हत्या करने और शव को जलाने वाले आरोपी साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  वह सैक्टर-15 में स्थित एक मकान में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। मृतक गोरेलाल उसका जीजा था और राज मिस्री का काम था। आरोपी ने बताया कि जीजा बहन को अक्सर परेशान किया करता था और बीमार होने पर दवाई भी नहीं दिलाता था। इस बात को लेकर आरोपी ने जीजा की हत्या करने की योजना बनाई और हत्या कर दी।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि 18 जुलाई की रात सैक्टर-15 स्थित मकान में जीजा गोरेलाल के साथ शराब पी और जब गोरेलाल को ज्यादा नशा हो गया तो उसने गोरेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गोरेलाल के शव पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया।

बता दें कि 19 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की सैक्टर-15 गुरुग्राम में एक मकान में आग लगाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ छोटू (उम्र 21 वर्ष) निवासी गाँव हतना, जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें