आरोपी ने बताया कि 18 जुलाई की रात सैक्टर-15 स्थित मकान में जीजा गोरेलाल के साथ शराब पी और जब गोरेलाल को ज्यादा नशा हो गया तो उसने गोरेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी।
गुरुग्राम में 19 जुलाई को जीजा की हत्या करने और शव को जलाने वाले आरोपी साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सैक्टर-15 में स्थित एक मकान में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। मृतक गोरेलाल उसका जीजा था और राज मिस्री का काम था। आरोपी ने बताया कि जीजा बहन को अक्सर परेशान किया करता था और बीमार होने पर दवाई भी नहीं दिलाता था। इस बात को लेकर आरोपी ने जीजा की हत्या करने की योजना बनाई और हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि 18 जुलाई की रात सैक्टर-15 स्थित मकान में जीजा गोरेलाल के साथ शराब पी और जब गोरेलाल को ज्यादा नशा हो गया तो उसने गोरेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गोरेलाल के शव पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया।
बता दें कि 19 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की सैक्टर-15 गुरुग्राम में एक मकान में आग लगाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ छोटू (उम्र 21 वर्ष) निवासी गाँव हतना, जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई।