फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पुलिस से बहस का वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाके पर पुलिसकर्मियों से बहस कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, भ्रामक आरोप लगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लिए पुलिसकर्मियों से बहस कर उनका वीडियो बनाने और उसे भ्रामक दावों के साथ पोस्ट करने के आरोपी युवक को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी अमन के रूप में हुई है।
घटना 17 सितंबर की रात गुरुग्राम-सोहना राजमार्ग स्थित घामडोज टोल के पास हुई थी। पुलिस ने नाके पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बिना हेलमेट सवार तीन लोगों को रोका था। पुलिसकर्मियों ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के वैध दस्तावेज मांगे। इसी दौरान अमन ने बाइक दूर खड़ी की और मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। उसने पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाया और उनकी ड्यूटी में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमन ने बाद में वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पुलिसकर्मियों पर भ्रामक आरोप लगाए। एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर 24 सितंबर को भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में पहचान होने के बाद पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन ने बताया कि वीडियो के जरिए अधिक व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करना चाहता था। उसका उद्देश्य सोशल मीडिया से कमाई करना था। प्राथमिकी की जानकारी मिलने के बाद उसने वीडियो हटा दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। भ्रामक वीडियो साझा करने वाले अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें