फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10.30 लाख रुपये के चालान लंबित मिलने पर बाइक जब्त

विज्ञापन
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बाइक को किया इंपाउंड। पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
-यातायात नियमों की विभिन्न धाराओं में कटे 126 चालान
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने बुधवार को एक बाइक पर 10.30 लाख रुपये के चालान लंबित मिलने पर उसे जब्त कर लिया। बाइक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े 126 चालान पाए गए।
विज्ञापन

उद्योग विहार जोनल अधिकारी एएसआई मनोज टीम के साथ नियमित वाहन जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में बाइक पर 126 चालान लंबित मिले। इसके बाद बाइक को जब्त कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया गया। इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने के थे। यातायात पुलिस के अनुसार, एक सितंबर से 29 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रहे 514 वाहनों को जब्त किया गया। प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें