फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव के लिए तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट, स्थान चिन्हित कर मई तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में जलभराव के लिए अब अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकेगा। अधिकारी अब मौका निरीक्षण कर जलनिकासी के पर्याप्त प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। दो दिन की बरसात से शहर में हुए जलभराव पर नाराजगी जताते हुए नगर निगमायुक्त पीसी मीणा ने अपने मातहतों की जमकर क्लास ली। उन्होंने अभी तक जलनिकासी के लिए किए गए इंतजामों की रिपोर्ट भी तलब कर ली है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले हर हाल में जलनिकासी के उचित प्रबंध हो जाएं। जिसकी जो जिम्मेदारी तय की है, वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दो दिन शहर में हुई बरसात ने शासन और प्रशासन के जलनिकासी के तमाम दावों की हवा निकाल दी। वर्षों से जीएमडीए और नगर निगम जलनिकासी के प्रबंध कर रहा है, लेकिन शहर में जलभराव से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। बरसात से पहले दावे और वादे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन बरसात के समय ये दावे पानी में बहते नजर आते हैं। निगमायुक्त पीसी मीणा ने अधिकारियों को साफ शब्दों में नसीहत दी कि अपनी जिम्मेदारी से कोई अधिकारी नहीं बच सकता। शहर को समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए ही सरकार ने उन्हें तैनात किया है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जलभराव वाले 32 स्थान चिन्हित
निगमायुक्त को सौंपी रिपोर्ट में बताया गया है कि निगम की ओर से 32 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां ज्यादा जलभराव होता है। इन सभी स्थानों पर जलभराव के स्थाई समाधान के प्रयासों का दावा किया गया है। जीएमडीए की ओर से हीरो-होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ड्रेनेज की सफाई और मरम्मत का काम किया जा रहा है। नगर निगम अतुल कटारिया चौक से सेक्टर 23 के रेजांगला चौक तक ड्रेन के मिसिंग लिंक को दुरूस्त कर रहा है। यह कार्य अगले महीने तक पूरा होने का दावा किया गया है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को मई माह के अंत तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज की सफाई का कार्य पूरा करने की हिदायत दी। इसके साथ ही जिन ड्रेनेज में मिसिंग लिंक हैं, उन्हें भी दुरुस्त करने को कहा है। साथ ही गोल्फ कोर्स रोड के आसपास अरावली क्षेत्र में बनी चार क्रीक्स की सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त ने कहा कि पर्याप्त संख्या में रोड- गली का निर्माण, पंपिंग, मैनपावर आदि की व्यवस्था मानसून से पहले कर ली जाए।
विज्ञापन


मानसून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंह और खांडसा के पास जलभराव से निपटने के लिए फिलहाल पंपों की सहायता से पानी की निकासी की जा रही है। आने वाले दिनों में यहां जीएमडीए सीपीआर पर पंपिंग स्टेशन स्थापित करेगा। दावा किया जा रहा है कि इस मानसून से पहले यह योजना पूरी हो जाएगी। अरावली क्षेत्र का पानी वहीं पर स्टोर करने के लिए चैक डैम बनाए गए हैं, जिनकी सफाई की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बनी ड्रेन की सफाई एनएचएआई कराएगा। कुल मिलाकर मानसून से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा गया गया है।
विज्ञापन

-
मानसून से पहले सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएंगी। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उस रिपोर्ट में जलनिकासी के लिए किए जा रहे इंतजामों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जीएमडीए और नगर निगम मिलकर जलनिकासी के बेहतर बंदोबस्त करने में जुटे हैं।
पीसी मीणा, नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें