फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइंस की परीक्षा में खुलेआम नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के नकल रहित परीक्षा कराने की पोल खुली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। परीक्षा केंद्रों पर एक बार फिर प्रशासन के नकल रहित परीक्षा कराने के दावों की पोल खुल गई। सोमवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं साइंस की परीक्षा के दौरान नगर में बने परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल पर्ची फेंकी गई। पर्ची फेंकने वाले अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सियों के सहारे परीक्षा केंद्रों की खिड़की तक पहुंच गए। जिन्होंने प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा नकल रहित परीक्षा कराने के दावों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


नगर में एक परीक्षा केंद्र पर तो नकल फेकने वालों ने अपनी जान तक की भी परवाह नहीं की। युवक रस्सियों के सहारे परीक्षा केंद्र की दीवारों पर बनी खिड़कियों तक चढ़ते तथा बार-बार नीचे उतरते दिखाई दिए। वहीं कुछ युवक केंद्रों के पास पेड़ों के नीचे बैठकर पर्चियां तैयार कर रहे थे। इस परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा को लेकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से पेपर कराने के लिए पुलिस बल तक मौजूद नहीं था। हालांकि प्रशासन के दावों के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई हुई है।
विज्ञापन


फोटो:- तावडू के एक परीक्षा केंद्र पर दीवार से लटके नकल पर्ची फेंकने वाले युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें