फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते बीते रविवार की देर शाम को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छेड़छाड़ का विरोध करने पर मुख्यारोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया।
पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद कर लिया। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी राजदेव कुमार (25) के रूप में हुई है। राजदेव कुमार पिछले कई साल से अपने परिवार सहित घाटा गांव की झुग्गियों में रह रहा था। वहीं, उसकी बहन और जीजा भी रहते हैं। राजदेव के जीजा की बहन भी उनके पास ही रहने के लिए आई हुई थी। जीजा के गांव का लड़का बॉबी भी इन्हीं झुग्गियों में रहता है। 27 जून को बॉबी ने राजदेव के जीजा की बहन के साथ छेड़छाड़ की तो राजदेव व जीजा ने बॉबी को पकड़ लिया। इसके बाद इनके बीच मारपीट हो गई थी। बीते रविवार को राजदेव अपनी पत्नी के साथ काम करके सेक्टर-56 से घाटा गांव की सब्जी मंडी आ रहा था। इसी दौरान बॉबी अपने 3-4 साथियों के साथ आया।
बॉबी व उसके साथियों ने राजदेव की छाती में चाकू से हमला कर दिया। जब राजदेव की पत्नी बचाव में आई तो बॉबी ने उसको मुक्का मारकर दूर कर दिया। जब राजदेव बचने के लिए भागा तो बॉबी व उसके साथी भी पीछे भागे। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्रित हुए तो बॉबी व उसके साथी भाग गए। राजदेव चोट लगने के कारण गिर गया और उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की पुलिस टीमों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक राजदेव कुमार की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी महोबा (उत्तर प्रदेश) के डिडवाड़ा गांव निवासी बॉबी (24) को दिल्ली के विकासपुरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। फुटेज से पता चल सकेगा कि हत्या की वारदात में कितने आरोपी शामिल थे। आरोपी बॉबी से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें