फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालम विहार में कपड़े प्रेस करने वाले दंपती पर पड़ोसी युवक ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दुकान में रखे ग्राहकों के करीब 300 जोड़ी कपड़ों पर जलती हुई कोयले की प्रेस पलटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में 13 नवंबर की दोपहर कपड़े प्रेस करने वाले दंपती पर पड़ोसी युवक ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने ईंट, डंडे और बेल्ट से दंपती की पिटाई की। इसके अलावा उसने दुकान में रखे ग्राहकों के करीब 300 जोड़ी कपड़ों पर जलती हुई कोयले की प्रेस भी पलट दी, जिससे काफी कपड़े जल गए। वहीं,आरोपी युवक ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक को भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पालम विहार थाने की पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मूल रूप से राजस्थान के अलवर निवासी पीड़िता संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति मान सिंह व चार बच्चों के साथ शीतला कॉलोनी में रहती हैं। दंपती पालम विहार के सी-2 में कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाते हैं। दुकान के पास वाले मकान में युवराज कपूर उर्फ वीरू रहता है। महिला संतोष का आरोप है कि युवराज नशे का आदी है और पिछले काफी समय से उनके परिवार को बेवजह परेशान कर रहा था। 13 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे युवराज नशे की हालत में दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने वहां पड़ी ईंट, डंडे व बेल्ट से संतोष पर हमला कर दिया। जब पति मान सिंह बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपी युवक ने दंपती के साथ मारपीट करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला संतोष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने दुकान में रखी जलती हुई कोयले की प्रेस उठाकर करीब 300 ग्राहकों के कपड़ों के ढेर पर पलट दी। इससे काफी कपड़े जलने के कारण खराब हो गए। संतोष ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले युवराज ने दुकान के बाहर म्यूजिक बॉक्स लगाया और डांस किया। इसके बाद वह दुकान में घुसा और मारपीट व आगजनी की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित दंपती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक युवराज के खिलाफ पालम विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार किया था। युवक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें