फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह साल के बच्चे पर युवक ने किया चाकू से हमला

Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के ध्यानार्थ - छह साल के बच्चे पर युवक ने किया चाकू से हमला
विज्ञापन


- मंगलवार देर शाम ट्यूशन के बाद मां के साथ घर लौट रहा था मासूम
- मां ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी किया वार, दोनों को मिली छुट्टी
- मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गांव सिरहौल में मंगलवार शाम मां के साथ ट्यूशन से घर लौट रहे छह वर्षीय आयुष पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बच्चे की गर्दन और हाथ पर नुकीली चीज के निशान हैं। आयुष को बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने हमला कर मां शोभा कुमारी को भी घायल कर दिया। मां-बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बुधवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई। आरोपी की पहचान झारखंड निवासी बिलसीन मिंझ के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वारदात से कुछ घंटे पहले वह फ्लाईओवर के पास घूमता हुआ दिखा था। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
मंगलवार शाम को बिहार निवासी शोभा कुमारी बेटे आयुष को ट्यूशन से लेकर घर आ रही थी। तभी अर्धनग्न अवस्था में आए एक युवक ने बच्चे पर हमला कर दिया। यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सिरहौल में किराये पर रहने वाला आरोपी पास की एक कंपनी में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम से ही उसकी दिमागी हालत अचानक खराब हो गई। इसके बाद वह एयरफोर्स स्टेशन के पास जाकर बैठ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह अजीबोगरीब बातें करता। करीब छह घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया था। मंगलवार शाम को वह उन्हें चकमा देकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें