फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूल में युवकों की दबंगई, पुलिसकर्मी से हाथापाई

Wed, 19 Jul 2023 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में युवकों की दबंगई, पुलिसकर्मी से हाथापाई
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी
पटौदी। गांव भौडाकलां में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक स्कूल के परिसर में घुसकर कुछ युवकों ने दबंगई दिखाई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवकों ने हाथापाई की। अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग निकले। सिपाही की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र समेत अन्य को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ईआरवी पर तैनात सिपाही पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल के हेडमास्टर ने फोन कर सूचना दी कि स्कूल परिसर में चार-पांच युवक बैठे हैं, कहने के बावजूद नहीं जा रहे हैं। टीम पहुंची तो तीन युवक चले गए, जबकि दो वहीं पर बैठे रहे। टीम ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो दोनों बहस करने लगे। इसी दौरान एक युवक दो-तीन साथियों के साथ आया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पहचान भौडाकलां निवासी मामराज व उसके बेटे अमन और राजबीर के रूप में हुई है, अन्य की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें