फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंगा दशहरा पर लगाई मीठे ठंठे पानी की छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
-नई अनाज मंडी में हुआ आयोजन, किसान, श्रमिकों व दुकानदारों ने उठाया लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नगर की नई अनाज मंडी प्रांगण में सोमवार को गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर मीठे शीतल जल की छबील लगाई गई। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में मंडी व्यापारियों के सहयोग से मीठे पानी की छबील लगाकर किसानों, श्रमिकों व स्थानीय दुकानदारों की प्यास बुझाई गई। इस दौरान सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तक लोगों को मीठा व ठंडा पानी पिलाया गया।

इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान संजय प्रभाती लाल गोयल ने बताया कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल लोगों को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने समान है। उन्होंने बताया कि अब पहले वाला समय नहीं रहा जब नगर के मंदिरों,धर्मशालाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं चौपालों व बैठकों में मिट्टी के घड़ों में पानी भरकर रखती थी। समय के साथ अब लोगों की सोच में भी बदलाव आने लगा है। गंगा दशहरा पर्व पर इस तरह के आयोजनों का विशेष महत्व है। मंडी प्रधान संजय गोयल ने कहा कि हमें समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहने चाहिए। इस तरह के आयोजनों से पुण्य भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पुरोहित आचार्य श्यामसुंदर शास्त्री ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन मां गंगा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर पृथ्वी पर प्रकट हुई थी। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी मां गंगा को पृथ्वी पर जाने की आज्ञा दी थी। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी ज्ञात-अज्ञात पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अशोक बद्री प्रसाद गोयल,मुसद्दीलाल जीतराम बंसल,नरेश ललिता प्रसाद गर्ग सेवकिया, रजनीश कुमार, संजय गुप्ता, शशिकांत आदि मंडी व्यापारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें