फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल के पास तेज रफ्तार बलेनो कार ने लापरवाही से लेन बदलते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य बाइक सवारों ने करीब तीन किलोमीटर पीछा कर गाड़ी चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां गांव निवासी आदित्य मलिक ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे रविवार सुबह करीब 9:45 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पचगांव से घर लौट रहे थे। खेड़की दौला टोल से पहले होंडा बाइक शोरूम के पास यह घटना हुई। बलेनो कार चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक लेन बदली और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आदित्य मलिक का करीब एक लाख रुपये का हेल्मेट क्षतिग्रस्त हो गया है। उनकी बाइक में लगा कैमरा भी गायब है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि चालक की पहचान कर ली गई है। आदित्य मलिक ने बताया कि कार तीसरी लेन से पहली लेन में आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका महंगा हेल्मेट पूरी तरह टूट गया। उन्होंने अपनी बाइक में लगे कैमरे के गायब होने की भी जानकारी दी। अन्य बाइक सवारों की मदद से आरोपी चालक को पकड़ा जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें