10 दिन पहले नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चक्करपुर गांव में शुक्रवार की रात दस बजे के लगभग बिजली के एक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर फटने से उससे निकले तेल के बाद आस-पास की तीन दुकान भी आग की चपेट में आ गई। इस दौरान यहां पर रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद फायर विभाग की टीम सेक्टर 29 दमकल केंद्र से पहुंची। जिसने आग पर काबू किसा।
फायर अधिकारी के अनुसार चक्करपुर के ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। उसके बाद से ही ट्रांसफार्मर में से तेल टपक रहा था। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार की रात को ट्रांसफार्मर में अचानक एक धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन करंट लगने का डर होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। इस आग की चपेट में तीन दुकानें भी आग गई। इस आग फैलते देख ग्रामीणों ने दमकल केंद्र को सूचित किया। जिस पर दो फायर टेंडर के साथ दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।