फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली पहाड़ क्षेत्र में मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
अरावली पहाड़ क्षेत्र में मृत तेंदुआ
विज्ञापन
-वन्यजीव विभाग की टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह जिले के तावडू उपमंडल के बिसार अकबरपुर स्थित अरावली पहाड़ क्षेत्र में एक मृत तेंदुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों ने शुक्रवार सुबह पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह क्षेत्र बाबा मोहन राम मंदिर के आसपास का अरावली पहाड़ी इलाका है, जहां पहले भी वन्यजीवों की मौजूदगी देखी जाती रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में बदबू आने पर जब आसपास तलाश की गई तो वहां एक मृत तेंदुआ पड़ा मिला। इसके बाद मौके की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि जब तेंदुए का शव दिखाई दिया तो तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दे दी गई। वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए का शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल तेंदुए की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेंदुआ किसी बीमारी से ग्रसित हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें