फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 93,639 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 करोड़ रुपये अधिक का समझौता हुआ
विज्ञापन

नंबर गेम- 40 हजार यातायात के मामलों का निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 93,639 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हुआ। इसके साथ ही 15 करोड़ रुपये से अधिक मामलों का दोनों पक्षों को बीच में समझौता हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए गुरुग्राम ने विभिन्न श्रेणियों के मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु कुल 21 बेंचों का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त उपमंडल सोहना एवं पटौदी में भी एक-एक विशेष लोक अदालत बेंच स्थापित की गई।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण निशा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सोहना एवं पटौदी सहित विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन श्रेणी के लगभग 1,47,144 मामलों को विचारार्थ रखा गया था। जिसमें से 93,639 मामलों का आपसी समझौते एवं सहमति के आधार पर सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 15.68 करोड़ रुपये का समझौता हुआ। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार यातायात से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न केवल लोगों को त्वरित एवं सस्ता न्याय प्राप्त हुआ, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु प्रत्येक बेंच पर पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने पक्षकारों के मध्य समझौता करवाने एवं निस्तारण प्रक्रिया को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जनसाधारण की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए न्यायालय परिसर में दो हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे, जहां पारा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा लोगों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे एवं आमजन की सुविधा हेतु डीएलएसए ने टावर ऑफ जस्टिस में ग्राउंड फ्लोर एंट्रेंस पर और विकास सदन में विशेष ट्रैफिक हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी। इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों को अपने चालानों की जानकारी प्राप्त करने एवं उनका शीघ्र निस्तारण कराने में अत्यधिक सुविधा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें