फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में दो दिन से बिना बिजली के रह रहे 750 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 95 स्थित आरओएफ आनंदा सोसाइटी के निवासी पिछले दो दिनों से बगैर बिजली के रह रहे हैंं। सोसाइटी में बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बाद बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार शाम तक सोसाइटी में बिजली नहीं थी।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सोसाइटी का बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर लचर होने के कारण यह परेशानी आई है। बारिश आते ही सोसाइटी के 33 केवी सबस्टेशन का सीटीपीटी (करेंट ट्रांसफार्मर, पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) ब्लास्ट कर गया। इसके बाद से सोसाइटी में बिजली नहीं है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर लचर होने के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। सोसाइटी में 750 परिवार रहते हैं और यह अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी है, जहां जेनसेट से बिजली की सुविधा केवल कॉमन एरिया और जरूरी सेवाओं के लिए होती है। लोगों ने अपने-अपने घरों में बैकअप के लिए इनवर्टर लगाए हैं मगर लंबे समय तक बिजली नहीं रहने पर इनवर्टर बंद हो गए। सोसाइटी के निवासी हिमांशु सिंह ने बताया कि त्योहारों के समय इस तरह के संकट से काफी दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें