फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल फीस जमा कराने के नाम पर 62 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने स्कूल की अध्यापिका का नाम लेकर मांगा गूगल-पे नंबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने अभिभावक बनकर बच्चे के स्कूल की फीस जमा कराने के नाम पर एक महिला से 62 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखनगर के ख्वासपुर गांव निवासी कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बेटे राहुल की स्कूल फीस जमा करने के बारे में बात की और स्कूल की एक अन्य अध्यापिका का नाम लेकर पीड़ित महिला से गूगल-पे नंबर मांगा था। जब कविता ने गूगल-पे नंबर बता दिया तो 80 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज भेजा। इसके बाद दोबारा कॉल आई और बताया कि आठ हजार रुपये की बजाय गलती से 80 हजार रुपये चले गए। ऐसे में फीस के रुपये काटकर बाकी रुपये वापस लौटा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज की बातों में आकर कविता ने तीन बार में 62 हजार रुपये जालसाज द्वारा बताए गए अकाउंट नंबर पर भेज दिए। इसके बाद जब बैंक खाते में राशि देखी तो 80 हजार रुपये नहीं आए थे। ठगी का एहसास होने पर कविता ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें