फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात पुलिस ने रामगढ़ और एआईटी चौक पर भरवाए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने रविवार को शहर के रामगढ़ चौक और एआईटी चौक पर गड्ढों को भरवाया है। एक दिन पहले पुलिस की तरफ से एसपीआर रोड पर गड्ढे भरवाए गए थे। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर निरीक्षक रामकिशन और निरीक्षक इंदु बाला, जोनल अधिकारी सहायक हिम्मत सिंह ने टीम के साथ मिलकर गड्ढे भरवाए। एआईटी चौक और रामगढ़ चौक पर कई गहरे गड्ढे हो रखे थे। इसके चलते यातायात धीमी गति से चलता था। इससे जाम की स्थिति के साथ ही वाहन चालकों के साथ दुर्घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती थी। इस स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस की तरफ से गड्ढे भरवाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें